फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोने के बिस्कुट

Mon, 23 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सिटी थाना क्षेत्र में बारा हजारी स्थित सोनी मार्केट में एक लाख रुपये उधार के बदले नकली सोने के बिस्कुट गिरवी रखकर ठगों ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। नकली होने की बात सोने के बिस्कुटों की जांच में सामने आई है। ठगी का पता चलने पर ज्वेलर ने सिटी थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी अमरजीत सोनी की बारा स्थित सोनी मार्केट में ज्वैलरी शॉप है। पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास विजयनगर निवासी आनंद धनखड़, महावीर नगर निवासी विनीत और बंजारवाड़ा निवासी कमल उर्फ टशन पहुंचे और 1.05 लाख रुपये उधार मांगे। अमरजीत ने बताया कि तीनों परिचित थे, इसलिए उसने सोने के आठ बिस्कुट गिरवी रखकर रुपये उधार दे दिए। समय पर पैसा नहीं मिलने पर अमरजीत ने बिस्कुटों की जांच कराई तो सब नकली मिले। सिटी पुलिस से मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें