फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू समेत कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 11 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में कर्मचारियों से कुछ दिन पहले झगड़ा होने के बाद मंगलवार को रंजिशन चाकू लेकर पहुंचे कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेवात जिले के निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि सोमवार को कंपनी में कार्यरत अधिकारी अभिषेक नायर ने मनोज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज कुमार का करीब दो माह पहले ही कंपनी के ही दो कर्मचारियों के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद कंपनी ने दोनों युवकों को कंपनी से बाहर निकाल दिया था। कंपनी में आगे कोई विवाद न बढ़े इसलिए कंपनी ने उक्त आरोपी को भी कंपनी से निकाल दिया गया है।  

चौकीदार की तलाशी में मिला था चाकू
अभिषेक ने बताया कि कंपनी में कार्यरत मनोज कुमार सोमवार को ड्यूटी करने के लिए कंपनी में आया था। मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा चेकिंग के दौरान आरोपी की तलाशी लेने  पर उससे चाकू बरामद हुआ। गार्ड ने चाकू की सूचना कंपनी के प्रबंधक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें