फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में इंजीनियर की मौत

Sun, 13 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेवाड़ी-कनीना मार्ग पर भटेड़ा के निकट सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई। युवक अपने जीजा को बाइक से छोड़कर घर लौट रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। युवक की एक दिन पहले ही शादी हुई थी। हादसे में युवक की मौत होने से घर में खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोतला निवासी मोहित(22) एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार को ही उसकी भिवानी के गांव पहलादपुर में शादी हुई थी। शनिवार को वह अपने जीजा को बाइक पर रेवाड़ी छोड़ने आया था। दोपहर के समय भटेड़ा के निकट सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं जैसे ही मोहित की मौत का समाचार उसके गांव में पहुंचा पूरा गांव सन्न रहा गया। उसके घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मोहित के पिता सीआरपीएफ में तैनात है। खोल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें