फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने दिए प्रेमी जोड़े की सुरक्षा के निर्देश

Sun, 13 Mar 2016 12:33 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव से एक युवती 12 दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों का कहना है कि चंदपा थाना क्षेत्र का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत लेकर परिजन जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें बताया कि दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली है। कोर्ट ने दोनों की सुरक्षा करने के निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन

परिजनों को जब यह पता चला तो वह भौचक्के रह गए। आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं होने पर परिजन लौट गए। परिजनों के मुताबिक आरोपी की उम्र छात्रा से लगभग दो गुनी है। छात्रा बीए प्रथम वर्ष में है और 29 फरवरी को अपने कॉलेज से ही आरोपी के साथ चली गई थी। युवक पर आरोप है कि वह इससे पहले भी एक कोर्ट मैरिज कर चुका है। परिजन इस शादी की सच्चाई पता करने में जुटे हैं। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि कोर्ट से उन्हें दोनों की सुरक्षा के निर्देश प्राप्त हुए हैं, इसलिए इस मामले में बहला-फु सलाकर ले जाने का आरोप नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें