फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद सेकेंडों में बनाए मेमोरी रिकॉर्ड, हल की मैथ केलकुलेशन

Fri, 23 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
बाल भवन परिसर में वर्ल्ड रिकॉर्ड इवेंट आयोजित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक मिनट सत्रह सेकेंड और 19 नैनो सेकेंड में दुनिया के 198 देशों के नाम और उनकी राजधानियों के नाम बताना। पलक झपकते ही एक गणित के अंक का क्यूब बता देना। ऐसा किसी शिक्षक ने सोचा होगा और ना ही कोई इन बातों पर यकीन कर सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया विश्व रिकॉर्ड इवेंट में स्कूल के नौ साधारण परिवार के बच्चों ने।
विज्ञापन


राष्ट्रीय गणित दिवस पर वीरवार को जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से स्थानीय बाल भवन परिसर में आयोजित वर्ल्ड रिकॉर्ड इवेंट में गणित, मेमोरी और केलकुलेशन को लेकर बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। ऐसे किसी भी कार्यक्रम का आयोजन जिले में पहली बार हुआ।

बच्चों के इन मेमोरी और केलकुलेशन रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड और आरएचआर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स को भेजा जाएगा  गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मोत्सव का आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वीरवार को एसडीएम कुशल कटारिया ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में गणित की जरूरत होती है, विशेषकर विद्यार्थियों को अपनाकरियर संवारने में गणित विषय की पढ़ाई करनी पड़ती है। इस प्रकार के कार्यक्रम से निश्चित तौर पर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास के साथ मेमोरी बढ़ाने,केलकुलेशन और गणितीय सूत्रों को हल करने में काफी फायदा होगा। विद्यार्थियों की इस प्रकार के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव प्रदीप कुमार, बीईओ सुभाषचंद्र यादव और बीईईओ भीमसैन गौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राध्यापक ज्योत्सना यादव ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल शिक्षा विभाग की तरफ गणित प्राध्यापक डॉ. नरेश कुमार, बिक्रम सिंह, युद्धबीर सिंह और सतीश कुमार (डीएमएस) शामिल थे।
विज्ञापन


झज्जर से आए नौ बच्चों ने बनाया रिकॉर्ड
कार्यक्रम में मेमोरी किंग डॉ. हिम्मत भारद्वाज और ट्रेनर खुशबू भारद्वाज के मार्गदर्शन में छठी से 12वीं कक्षा तक के नौ छात्र-छात्राओं ने क्रमवार गणित, मेमोरी और केलकुलेशन के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया। 12वीं कक्षा की छात्रा करीना ने रसायन की आवृत्त सारणी को उल्टे क्रम में सुनाने, आठवीं कक्षा की रीया ने देश और उनकी राजधानी, कमल ने मेंटली स्कवेयर हल करने, छात्रा अंजलि ने यूएसए के राष्ट्रपति के नाम सुनाने, दसवीं कक्षा की छात्रा अनु ने सभी राज्यों के राज्यपाल के नाम, सातवीं के दीपांशु ने मेंटली क्यूबरूट हल करने, छठी कक्षा के छात्र रीतिक ने 1 से 15 तक की संख्याओं को तेजी से जमा करने और आठवीं के छात्र गौरव ने देश के सभी राज्यवार जिलों के नाम तेजी से सुनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया। इस दौरान सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की बेहतरीन प्रस्तुती को देखकर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिजन, निर्णायक मंडल और अन्य विद्यार्थी आश्चर्यचकित थे।

विद्यार्थियों को बताए मैथ के टिप्स
कार्यक्रम में मेमोरी किंग डॉ. हिम्मत भारद्वाज ने गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला और प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थियों को अपनी याददाश्त (मेमोरी) को बढ़ाने, पढ़ाई में रुचि बढ़ाने, लंबे समय तक याद रखने, एकाग्रता बढ़ाने, समय प्रबंधन, परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम हासिल कराने के साथ-साथ परीक्षा का भय व तनाव दूर करने संबंधी जरूरी टिप्स भी शेयर किया। उल्लेखनीय है कि गांव साल्हावास निवासी डॉ. हिम्मत भारद्वाज मेमोरी और केलकुलेशन के क्षेत्र में अब तक 23 वर्ल्ड रिकार्ड और छह नेशनल रिकार्ड बना चुके है। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया, बाल भवन के अनिल मोरवाल, संदीप कुमार, प्रवीन कुमार, सूबे सिंह, अशोक कुमार, जीवन ज्योति स्कूल सोंधी के निदेशक जितेंद्र गुलिया, प्राचार्या नीलम गुलिया, विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार सहित अनेक शिक्षकगण सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें