फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कोसली पुलिस ने हत्या करने के एक आरोपी को वीरवार शाम कारोली गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पिछले दिनों गांव के ही एक युवक को बेरहमी से पीटने का आरोप था। उसकी 20 दिन बाद रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


एसएचओ कोसली इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान कारोली निवासी सुभाष के रूप में हुई है। एक दिसंबर की शाम के समय उक्त आरोपी गांव की बनी में बने हंसराज के मकान पर आया। उसने हंसराज के साथ मारपीट की और उसकी गर्दन पर चोट मारी थी।

चोट लगने से हंसराज बेहोश हो गया और उसका परिवार वाले हंसराज को लेकर सरकारी अस्पताल रेवाड़ी लेकर आए थे। यहां से चिकित्सक ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। हंसराज की मां चमेली देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 20 दिसंबर को पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन हंसराज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें