फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

Fri, 19 Aug 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
विज्ञापन
 गांव जयसिंहपुर खेडा बार्डर के निकट स्थित यादव पेट्रोल पंप मालिक ने एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।  बावल थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांचकर्ता एएसआई संजय ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक अश्वनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दिल्ली निवासी शशि वर्मा काफी समय से उनके पेट्रोल पंप पर तेल डलवाता रहा और पैसे बाद में देने की बात कह देता। काफी समय हो जाने के कारण यह राशि 60 लाख रुपये के करीब पहुंच गई। पेट्रोल पंप मालिक अश्वनी ने शशि वर्मा से पहले के रुपये देने की बात कही तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना बावल थाना पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें