कर्ज से तंग एक कबाड़ी ने शुक्रवार सुबह बल्लूवाड़ा में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार कबाड़ी का काम करने वाला 35 वर्षीय त्रिलोक चंद पर मोटा कर्ज था। जिससे वह परेशान चल रहा था। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि परिवार वाले सुबह जगे तो मृतक त्रिलोक चंद ने फांसी लगाई हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।