फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी बोला, ग्योंग एक कॉकरोच, डरने की जरूरत नहीं

Sat, 03 Sep 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
एसपी बोला, ग्योंग एक कॉकरोच, - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कैथल। गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग के पेरोल फरार होने के बाद डॉक्टर से फिरौती वसूलने के प्रयास करने पर शहर के व्यापारियों, उद्योगपतियों और संभ्रांत लोगों में दहशत बनी हुई है। एसपी ने नई अनाज मंडी स्थित लक्ष्मी व्यापार मंदिर में बैठक लेकर सुरक्षा का आश्वासन दिया। जहां व्यापारियों ने एसपी से सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन


एसपी दोपहर ग्यारह बजे अनाज मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे। जहां व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्होंने सुरक्षा का आश्वासन दिया। एसपी ने कहा कि किसी भी बदमाश से डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह तो मात्र एक कॉकरोच है और जल्दी ही इसे पकड़ लिया जाएगा। कई टीमों को ग्योंग की गिरफ्तारी के लिए लगाई हुई हैं।

यदि किसी व्यापारी को फिरौती मांग के लिए फोन आए या फिर कोई धमकी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने व्यापारियों से अपनी रक्षा करने के लिये आर्म लाइसेंस बनवाने की कही और कहा कि वे इसमें अनाज मंडी का हवाला दे, ताकि लाइसेंस जल्दी बन जाये। वहीं कई व्यापारियों ने कहा कि उनके लाइसेंस कई दिनों से एसपी कार्यालय में पड़े हुए हैं, लेकिन रिन्यू नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि वे व्यापारियों के लिए इस बारे में डीसी से बात करेंगे। व्यापारियों ने इससे पूर्व अनाज मंडी में पहले हुई तीन हत्याओं और लूट खसोट के बारे में भी अवगत करवा। इस अवसर पर पुलिस उपाधिक्षक सतीश गौतम, थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार, मंडी प्रधान सुरेश मितल, पूर्व प्रधान टेक चंद सजुमा, राईस मिल प्रधान मांगे राम खुरानियां आदि उपस्थित थे।

ग्योंग की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, फिलहाल पुलिस खाली हाथ
कैथल। पुलिस ने ग्योंग की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमार कार्रवाई की है। पेरोल के बाद फरार होने पर ग्योंग की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी के अलावा कैथल पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। लेकिन फिलहाल पुलिस अभी तक खाली हाथ नजर आ रही है।

एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने कहा कि ग्योंग एक भगौड़ा है। उससे डरने की कोई जरूरत नहीं हैं। यदि किसी व्यापारी के पास फोन कॉल्स या अन्य माध्यमों से धमकी आती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। पुलिस ने उसे पूरी सुरक्षा मुहैया करवाएगी। पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। कई जगह छापेमार कार्रवाई की गई है। साथ ही दूसरे जिलों की टीमों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

व्यापारियों ने बढ़ाई अपनी सुरक्षा, पुलिस से भी किया संपर्क
शहर में एक डॉक्टर से सुरेंद्र ग्योंग के गुर्गों द्वारा फिरौती वसूलने के प्रयास के बाद शहर में व्यापारियों ने अपने तौर पर भी सुरक्षा के उपाय शुरू कर दिए हैं। वहीं पुलिस से भी कई लोगों ने सुरक्षा की मांग की है। सीआईए-2 प्रभारी विमल कुमार ने कहा कि शहर में कई जगह सादी वर्दी में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


ताकि जरूरत पडने पर लोगों को तुरंत सुरक्षा मुहैया करवाई जा सके। शहरवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें