फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बाद कुख्यात लीलू और गुर्गा नितिन गिरफ्तार.

Wed, 07 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
धारूहेड़ा पुलिस ने कुख्यात लीलू और उसके गुर्गे नितिन उर्फ डब्लू को गिरफ्तार कर लिया है। विभिन्न मामलों में वांछित दोनों आरोपी 21 अगस्त को पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गये थे और तब से ही उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


जांचकर्ता निरीक्षक रामकुमार ने बताया कि गत 21 अगस्त को उक्त आरोपी व उसके साथियों की गांव बालियर खुर्द के पास सीआईए पुलिस रेवाड़ी तथा डीएसपी मुख्यालय मो. जमाल के साथ मुठभेड़ हो गई थी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान आरोपी लीलू और उसके साथी नितिन के पैर में गोली लगी थीं। जिसके बाद दोनों को पुलिस की सुरक्षा में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में मांगेराम, गौरव व सुरेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें