फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे में तोड़फोड़ और फायर कर लगाई आग

Wed, 25 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा-भिवाड़ी 75 फुटा रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खिलाने के बाद पैसा मांगना कर्मचारियों और संचालक को महंगा पड़ गया। ढाबे पर कार्यरत कर्मियों की पिटाई करने के बाद आरोपियों ने तोड़फोड़ कर फायर कर दिया। इसके बाद ढाबे में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजस्थान भिवाड़ी के नंगलिया निवासी दीपक का धारूहेड़ा-भिवाड़ी 75 फुटा रोड पर एक ढाबा है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक गाड़ी में सवार होकर विनोद और उसके करीब छह लोग ढाबे पर पहुंचे। आरोपियों ने ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद बिल मांगने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो उसकी भी पिटाई कर ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें