फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक पर हमला कर 20 हजार रुपये लूटे

Tue, 20 Sep 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
खोल थाना क्षेत्र के गांव मामड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने एक कार चालक पर किसी धारदार चीज से हमला कर उससे 20 हजार रुपये लूट लिए। घायल चालक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजने के बाद स्थानीय पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव खालेटा निवासी सतेंद्र कुमार रविवार शाम अपनी कार से चौकी नंबर-11 रेलवे फाटक से होते हुए अपने घर आ रहा था। अभी वह मामड़िया गांव के पास ही पहुंचा था कि उसकी कार पंक्चर हो गई। सतेंद्र गाड़ी को रोक कर टायर बदल रहा था कि बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। युवकों ने सतेंद्र को पकड़कर रुपयों की मांग की। इस पर उसने जेब में रखे 20 हजार रुपये बदमाशों को दे दिए।

रुपए देने के बावजूद हमला कर हुए फरार
बकौल सतेंद्र उसने बदमाशों को रुपए दे दिए। बावजूद इसके दोनों बदमाशों ने उसकी बाजू पर किसी चीज से वार कर घायल कर दिया और मौके से भाग गए। घटना के बाद तुरंत गाड़ी को स्टार्ट कर अपने घर पहुंचा और सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत खोल थाना पुलिस को सूचना दी। सत्येन्द्र को घायल अवस्था में रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सत्येन्द्र के बयान दर्ज कर दोनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को  गिरफ्तार किया जाएगा।
-अशोक कुमार, जांचकर्ता, खोल थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें