फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ एकड़ की अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

Wed, 09 Dec 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर इन पर पीला पंजा चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने नारनौल रोड पर करीब आठ एकड़ क्षेत्र विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कुछ लोगों ने हल्का विरोध भी किया, लेकिन विभाग की सख्ती के आगे किसी की एक न चली।
विज्ञापन


नगर योजना विभाग को सूचना मिली कि नारनौल रोड पर कॉलोनी बसाई जा रही है। इसके लिए प्लाटिंग भी की जा चुकी है। विभाग ने पूरी छानबीन के बाद पाया कि कॉलोनी अवैध है। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार रघुबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाकर पूरा अमला भेजा गया।

मौके पर पहुंची टीम ने कॉलोनी में 15 प्लाटों पर भरी नींव व चार प्लाटों में बनाई जा चुकी चार दीवारी को गिरा दिया। मौके पर पहुंचे जेई जवाहर लाल, राजकुमार, एफआई अनिल कुमार व सूबे सिंह ने बताया कि इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार ने बताया कि कुछ और भी अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है, जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विभाग की ओर से कुछ समय पहले कोसली क्षेत्र में इसी प्रकार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी।

प्लाट लेने से पहले कर लें पड़ताल
जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार ने बताया कि लोगों को चाहिए कि शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी कॉलोनी में प्लाट लेने से पहले छानबीन जरूर कर लें। इसके अलावा कोई भी निर्माण करता है तो नियमानुसार अनुमति लेनी जरूरी है। अवैध कॉलोनी काटने वाले आम लोगों झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट काटकर बेच देते हैं। लोगों तब पता लगता जब वे वहां निर्माण कार्य शुरू होने पर कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें