कस्बे की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
बावल के वार्ड 7 निवासी विवाहिता संयोगिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गुड़गांव के बोहड़ा कलां निवासी हेमंत के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उसे अपने मायके लौटना पड़ा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास, ससुर के अलावा दो अन्य लोगों पर केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।