फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद दर्ज हुआ शराब तस्करी का मामला

Sat, 05 Mar 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले पकड़ी शराब की खेप के मामले में कोसली पुलिस ने अब दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जनवरी के पहले सप्ताह में क्षेत्र के गांव भाला व बव्वा के दो युवकों को उस समय  मिनी ट्रक सहित उस समय दबोचा था जब वह पंचायत चुनाव में शराब की तस्करी करके इलाके में ला रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने उस समय 40 पेटी बियर व 67 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। पुलिस ने वाहन सहित शराब को कब्जे में लेकर आबकारी विभाग को मामला सौंप दिया था लेकिन आबकारी विभाग द्वारा किए गए जुर्माना कि अदायगी ना करने पर अब कोसली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम नरेंद्र भाला और शेर सिंह बव्वा है।
कोसली थाना इंचार्ज नरेंद्र का कहना है कि जनवरी में वाहन सहित पकड़ी गई शराब का मामला आबकारी विभाग के पास था लेकिन जो जुर्माना आबकारी विभाग द्वारा किया गया उसे अदा ना करने पर मामला दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें