फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट करने पर दो गुटों के 57 के खिलाफ केस दर्ज, लग्न समारोह में हुआ था झगड़ा

Mon, 22 May 2023 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

17 मई को गांव में आयोजित लग्न समारोह में झगड़ा हुआ था। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने पर की मारपीट व गाली-गलौज का आरोप है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 57 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र के दुल्हेड़ा खुर्द में 17 मई को लग्न समारोह के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से आरोप लगाया है कि उपचार के लिए बावल के अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां बावल पंचायत समिति के चैयरमैन छत्रपाल व उपजिला प्रमुख के पति अनिल रायपुर व अन्य युवकों ने उनके साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों गुटों के 57 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक पक्ष के कर्मबीर ने पुलिस को दिए बयान में नंगली परसापुर निवासी प्रियांशु, अमित व दुल्हेड़ा खुर्द निवासी सुरेश, राहुल, करणसिंह, अमरसिंह, धर्मराज, प्रदीव, अनिल व जतिन सहित 43 लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस हमले में जयपाल और संजू भी घायल हो गए, जिन्हें बावल के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

वहीं दूसरे पक्ष के करणसिंह ने पुलिस बयान में गांव के ही कर्मबीर, कर्मपाल, राजपाल, अमन, मनोज, संजू, गौरव व राजबीर सहित 14 लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कर्णसिहं ने आरोप लगाया कि गांव में मारपीट होने के बाद जब वह उपचार के लिए बावल के सरकारी अस्पताल पहुंचें तो वहां पातूहेड़ा निवासी छत्रपाल व रायपुर निवासी अनिल रायपुर सहित 5-7 युवकों ने उनके साथ मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां दी।

हमले में कर्णसिंह पक्ष के मंजित,रामकुमार व धर्मबीर सहित अन्य घायल हो गए। बता दें कि छत्रपाल बावल पंचायत समिति के चेयरमैन है जबकि अनिल रायपुर की पत्नी रेवाड़ी जिला परिषद की उप जिला प्रमुख है।

ये आरोप बेबुनियाद है। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल थे, जिनसे हालचाल जानने के लिए मैं और छत्रपाल वहां गए थे। उनका झगड़े व अन्य किसी तथ्य से कोई लेना देना नहीं है। संभवतया राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। -अनिल कुमार रायपुर, उपजिला प्रमुख पति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें