फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर के पैसे मांगे तो हथियारबंद बदमाशों ने की लूट

Fri, 07 Oct 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
17 Bizarre Facts about beer - फोटो : gettyimages
विज्ञापन
बीयर के पैसे मांगे तो हथियारबंद बदमाशों ने शराब ठेके पर असलहे के बल पर हजारों की लूट करने के साथ ही बीयर की बोतलों से भरी पेटी भी लूट ली। घटना खिजूरी गांव में बुधवार रात करीब दस बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वीरवार को चार आरोपियों को नंगली परसापुर  गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


देसी शराब ठेके से ली थी बीयर
एएसआई मुख्त्यार सिंह ने बताया कि गांव खिजूरी निवासी बीर सिंह गांव में स्थित देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। वीरवार रात वह ठेके पर बैठा हुआ था। करीब 10 बजे चार युवक ठेके पर पहुंचे तथा बीयर की मांग की। बीयर के पैसे मांगने पर एक युवक ने बीर सिंह पर पिस्तौल तान दी और गल्ले में रखे दो हजार रुपये व बीयर की पेटी लेकर फरार हो गए। युवकों के जाने के बाद बीर सिंह ने ठेकेदार रामफल व पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

नंगली परसापुर से गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
 पुलिस ने बुधवार की शाम को चारों युवकों को गांव नंगली परसापुर के निकट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव समारकिया निवासी देवीदीन, अलवर जिले के भगाना जिला निवासी सुनील, रविन्द्र और मनोज के रुप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे व लूटी गई बीयर बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें