कमला नर्सिंग होम की ओर से मंगलवार रात शिवा को मृत घोषित कर दिया गया। बावल क्षेत्र गांव ओढ़ी निवासी सात साल के शिवा की मौत के बाद परिजनों की मांग के अनुसार अब उसका पोस्टमार्टम रोहतक स्थित पीजीआई में होगा।
मृतक के चाचा नरबीर ने बताया कि देर रात डॉक्टर ने सूचना दी कि शिवा की मौत हो चुकी है। रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। यदि मौत के बावजूद उसे भर्ती रखने की पुष्टि होती है तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
-------
पहले सामान्य अस्पताल में ले जाया गया शव
सुबह स्थानीय मॉडल टाउन थाना पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बच्चे के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। यहां परिजनों से पूछा गया कि पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करना है या कहीं और। जिस पर परिजनों ने अपनी बात स्पष्ट रखते हुए दिल्ली या फिर रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराने को कहा।
क्या था मामला
29 अगस्त की रात शिवा को तेज बुखार के चलते उसके परिजन मॉडल टाउन स्थित कमला नर्सिंग होम लाए थे। यहां 31 अगस्त की रात से उसकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही थी। जिसके बाद से वह वेंटीलेटर पर ही था। 2 सितंबर की सुबह परिजनों को शक हुआ था कि शिवा की मौत के बावजूद महज बिल बढ़ाने के लिए नर्सिंग होम में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके बाद अस्पताल में धक्का-मुक्की और हंगामा भी हुआ था।