फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर में क्रूरतापूर्वक ले जा रहे 80 कटड़े छुड़ाए, 4 पकड़े

Sun, 26 Feb 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा पुलिस ने गोरक्षकों की मदद से कैंटर में क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 80 कटड़ों को मुक्त कराने के साथ ही चार तस्करों को दबोचा है। मामला एनएच-8 पर थाने से ही कुछ दूरी का है। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी राजेश कुमार ने बताया कि कैंटर में बंद कर क्रूरता के साथ 80 कटड़ों को जयपुर से दिल्ली की ओर तस्करी कर ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन

तस्करी की सूचना कुछ गोरक्षकों को लगी और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए तस्करों के कैंटर का पीछा करना शुरू कर दिया। अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे जब कैंटर धारूहेड़ा थाने के पास पहुंचा। तभी गोरक्षकों और पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस फोर्स ने मौके से चार पशु तस्करों तौफीक, समयदीन, ताहिर और मोहन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं कटड़ों को गोशाला में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें