फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: गांव की युवती के साथ शादी करने वाले युवक की हत्या, भाई पर हत्या के आरोप

Fri, 31 Mar 2023 02:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था। आरोप हैं कि युवती के भाई संजय ने राजस्थान प्रदेश के गांव भानगढ़ में मौका पाकर दीपक को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के पश्चात ग्रामीणों ने लड़की पक्ष में एकत्रित होकर अटेली थाना परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के गांव खोड़ से पांच रोज़ पहले इसी गांव की 21 वर्षीय युवती को भगाकर ले जाकर शादी करने वाले युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप युवती के भाई पर लगे हैं। लड़की के लापता होने के बाद से गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। बताया जाता है कि युवक व युवती दोनों एक ही समाज परिवार सम्बन्ध रखते थे, जिसके कारण माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। दोनों ने 28 मार्च को आर्य समाज मंदिर झज्जर में शादी कर ली थी लेकिन युवती के परिजन इस बात से बेहद नाराज़ थे।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खोड़ निवासी दीपक नामक युवक गांव की ही 21 वर्षीय युवती को 25 मार्च की रात भगाकर ले गया था। युवती के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था। आरोप हैं कि युवती के भाई संजय ने राजस्थान प्रदेश के गांव भानगढ़ में मौका पाकर दीपक को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के पश्चात ग्रामीणों ने लड़की पक्ष में एकत्रित होकर अटेली थाना परिसर में पहुंचे। ग्रामीणों की मांग थी कि युवक दीपक ने गांव की लड़की के साथ शादी करके शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है।

हैड क्वार्टर डीएसपी भी मौके पर पहुंचे
युवक की हत्या करने वाले पर ही कार्रवाई की जाये अन्यथा किसी निर्दोष व्यक्ति व परिवार के सदस्यों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। युवक की हत्या की सूचना पाकर पुलिस टीम शव को कब्जे में करने के लिए राजस्थान प्रदेश के भानगढ़ रवाना हो गई। युवती के भाई संजय को सीआईए स्टाफ ने हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के उपरांत कनीना व हैड क्वार्टर डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि किसी निर्दोष व्यक्ति को इस मामले में नहीं लिया जाएगा। पुरी ईमानदारी व सच्चाई के साथ पुलिस प्रशासन अपना काम करेगा।
विज्ञापन


पुलिस गंभीरता से कर रही छानबीन
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने युवक दीपक के दादा छाजूराम की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य 7 युवकों पर अपहरण करने का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खोड़ निवासी छाजूराम ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि गत 28 मार्च की शाम वह दुध लाने जा रहा था कि गांव से अटेली सड़क मार्ग पर गांव के निवासी देवेंद्र, योगेन्द्र, संदीप व अन्य 7 लड़के ब्रिजा गाड़ी को लेकर खड़े थे उसी में उक्त लोगों ने दीपक को जबरन उठाकर ले गए थे जिसका कोई सुराग नहीं लगा । पुलिस ने छाजूराम की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी लेकिन अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया जिसकी पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें