फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत.

Thu, 08 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
ट्राले की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित बालाजी मार्केट के पास एक सड़क हादसे में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राले की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक धारूहेड़ा से वापस भिवानी स्थित अपने घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ट्राला और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया और फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भिवानी के रूपगढ़ निवासी रूपेश(31) हाल में पोसवाल चौक के पास विजय नगर में किराए पर रह रहा था। उसका चौक पर ही किरयाणा स्टोर था। वहीं मूसेपुर निवासी रमेश उर्फ रिंकू(33) भी पोसवाल चौक के पास ही किराए पर रहता था। दोनों के बीच दोस्ती थी। मंगलवार रात दोनों अल्टो ए-10 कार से धारूहेड़ा के लिए रवाना हुए और देर रात वापस घर लौट रहे थे। 

इस दौरान उल्टी साइड से ओवरटेक कर रहे ट्राले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार रूपेश और रमेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें