एनएच-8 पर साबन चौक के समीप एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई जयप्रकाश ने बताया कि राजस्थान के अलवर जिला निवासी रविदत्त (38) गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
रविवार शाम वह कंपनी से ड्यूटी पूरी कर अपने घर जा रहा था। एनएच-8 पर साबन चौक के निकट पहुंचते ही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रविदत्त जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।