खोल। गांव डहीना में शनिवार सुबह कानों में मोबाइल की लीड लगाकर रेलवे ट्रेक के किनारे दौड़ रहा नेवी का जवान ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जवान चार मार्च को ही छुट्टी पर आया था।
पुलिस के अनुसार गांव डहीना निवासी 24 वर्षीय नरेन्द्र कुमार नेवी में कार्यरत था। कुछ दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार को सुबह करीब सात बजे गांव के समीप रेलवे ट्रेक के साथ-साथ दौड़ कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही माल गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने उसे उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बताया गया है कि हादसे के वक्त मृतक कानों में मोबाइल की लीड लगाकर गानेे सुन रहा था और रेलवे ट्रेक के साथ-साथ दौड़ लगा रहा था। जिसके कारण पीछे से आ रही मालगाड़ी का शोर सुनाई दिया। परिणाम स्वरूप यह हादसा हो गया।
पांच साल पूर्व नेवी में हुआ था भर्ती
मृतक नरेंद्र पांच साल पूर्व नेवी में भर्ती हुआ था। वह 4 मार्च को छुट्टी लेकर गांव डहीना आया था। 26 मार्च को छुट्टी पूरी करने के बाद वापस जाना था। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा होने के साथ अविवाहित था। छुट्टी आने के बाद वह हर रोजाना रेलवे ट्रेक पर घूमने के लिए जाता था।
पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक सुबह रेलवे ट्रेक के साथ-साथ सैर कर रहा था। कानों में लीड होने के कारण ट्रेन का शोर नहीं सुनाई दिया, जिससे के कारण यह हादसा हो गया।
-धर्मबीर सिंह, जांच अधिकारी जीआरपी रेवाड़ी