फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेठी में एम्स के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुंड। एम्स की मांग को लेकर गांव मनेठी में दक्षिण हरियाणा एम्स संघर्ष समिति के आह्वान पर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना 66 वें दिन भी जारी रहा। वहीं वीरवार को क्रमिक अनशन के 36 वें दिन गांव मनेठी निवासी बलवंत सिंह पंच, विनोद सितारा पंच, यादराम यादव, भारत मास्टर, सत्यवीर सिंह, देशराज, रामकुमार यादव, बंशी लाल, ओमप्रकाश पूर्व पंच व बस्तीराम ने भूख हड़ताल की। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एम्स की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय करते आ रहे हैं। ग्राम पंचायत द्वारा जमीन भी उपलब्ध करा दी गई थी। उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा पीछे हटना ग्रामीणों के हितों के साथ खिलवाड़ है। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा मनेठी में एम्स के निर्माण की घोषणा की गई थी, लेकिन अचानक अपने वायदे से मुकरना हैरान करने वाली बात है। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली-जयपुर हाईवे के समीप होने के कारण क्षेत्र में हादसे होते रहते है, जिसके कारण गंभीर मरीजों को उपचार के लिए दिल्ली, जयपुर या रोहतक ले जाना पड़ता है। मनेठी में एम्स के निर्माण से न केवल लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी बल्कि लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरपंच श्योताज यादव, जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, अजीत सिंह, विक्रम सिंह, मातादीन नांधा, प्रभाती लाल, पोहप सिंह, जयदयाल, रामफुल, ओमप्रकाश सैन, पवन कुमार, लालचंद, शुभराम, रोशनलाल, कृष्ण कुमार, दलबीर पंच व सत्यप्रकाश गोयल मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें