फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीए सचिव ने ओवरलॉडिंग वाहनों को पकड़कर किया 20 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एडीसी एवं आरटीए सचिव प्रदीप दहिया की अगुवाई में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार रात को ओवरलोडिंग डंपरों और ट्रकों पर कार्रवाई की। टीम ने जिला में विभिन्न स्थानों पर जांच कर 41 ओवरलोड ट्रक और डंपरों को जब्त किया। साथ ही 20 हजार जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग की बढ़ती शिकायतों के बाद प्राधिकरण की तरफ से टीमों का गठन किया गया है। टीम ने शुक्रवार की रात को जिला के कुंड, नाहड़ व दिल्ली-जयपुर राजमार्ग सहित अन्य क्षेत्रों में 41 ओवरलोडिंग वाहनों पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाकर इन डंपर व ट्रकों को जब्त किया है। आरटीए सचिव ने बताया कि ओवर लॉडिंग के साथ-साथ अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर शिकंजा पहले की तरह कसा जाएगा। आरटीए की इस कार्यवाही से अवैध वाहन चालकों में हडक़ंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है गत सप्ताह के दौरान भी आरटीए सचिव दहिया ने अवैध वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 10 लाख रूपए का किया जुर्माना किया था, जिसमें 4 बसों के लाइसेंस व परमिट नहीं थे तथा दो बसें ऐसी थीं जो हूबहू राजस्थान परिवहन निगम की बसों की तरह दिखती थीं। आरटीए सचिव ने सवारियों से अपील की कि वे अवैध रूप से चलने वाले वाहनों में सफर न करें। इन अवैध वाहनों को पकड़ने का विभाग का कार्य तेजी से चलेगा तथा ऐसे वाहनों को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें