फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर का ताला तोडकर नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। गांव लिलोढ़ में चोरों ने एक सेंधमारी कर गहने व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव लिलोढ़ निवासी महिला प्रेमकला ने बताया कि वह पिछले एक माह से अपने घर को बंद कर अपने पुत्र के पास चंडीगढ़ गई हुई थी। सोमवार को उसके देवर द्वारा घर में चोरी की सूचना देने के बाद वह चंडीगढ़ से वापस घर आई तो घर के सभी ताले टूटे हुए मिले व सामान इधर-उधर बिखरा मिला। सामान की जांच की गई तो लोहे की अलमारी में रखी दो सोने की अंगूठी, एक कानों की झुमकी, 5 जोड़ी चांदी की पायजेब, 10 हजार रुपये नकदी आदि सामान गायब मिला। नाहड़ चौकी पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें