फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की 31 पेटी शराब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। आईजी की स्पेशल टीम ने बुधवार दोपहर को शहर के झज्जर रोड पर लिसान गांव के निकट शराब से भरी एक पिकअप को जब्त किया है। पुलिस टीम ने शराब लेकर जा रहे दो लोगों को काबू करके पिकअप से 31 पेटी शराब की बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई श्ुुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर आईजी की स्पेशल टीम को सूचना मिली कि रेवाड़ी से झज्जर रोड पर एक पिकअप में शराब भर कर झज्जर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने टीम गठित कर लिसाना पोलिटेक्निक कॉलेज के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान रेवाड़ी की ओर से एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। जांच के दौरान उसमें 31 पेटी अवैध शराब की बरामद की, जिसमें अंग्रेजी शराब व बीयर शामिल थी। पुलिस ने भिवानी निवासी विजयपाल व दादरी निवासी पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शराब को झज्जर ले जाया जा रहा है जिसके बाद किसी भी तरह का कोई परमिट नहीं था। सदर थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई श्ुुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें