फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर व्यापारी के खाते से उड़ाए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर व्यापारी के खाते से उड़ाए 50 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं के साथ ठगी की वारदात लगातार बढ़ रही है। रविवार को साइबर ठगों ने फिर शहर के एक व्यापारी को अपना शिकार बनाकर उन्हें 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया। हालांकि गनीमत यह रही है कि व्यापारी के लड़के ने जब निकासी देखी तो तुरंत ही बैंक अकाउंट बंद करा दिया जिससे लाखों रुपये की नकदी बच गई। जीवली बाजार के व्यापारी रमेश चंद यादव ने बताया कि उनके पास रविवार को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताकर रमेश को उसके एटीएम बंद होने की जानकारी दी। रमेश ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह चंडीगढ़ मेन ब्रांच से बोल रहा है। बात आगे बढ़ी तो रमेश ने कॉल करने वाले से छुट्टी के दिन काम करने का उद्देश्य भी पूछ लिया। शातिर बदमाश ने रमेश को धमकाते हुए कहा कि या तो डिटेल बताओ अन्यथा खाता ही सीज कर दिया जाएगा। उसकी बात सुनकर रमेश घबरा गया और फिर उसने कॉल करने वाले को पूरी डिटेल बता दी। कुछ घंटे बाद ही रमेश के खाते से नकदी की निकासी होना शुरू हो गई। पहली बार में 10 हजार रुपये निकाले। इसके बाद फिर 10-10 हजार करके दो बार नकदी निकाली गई। एक ही दिन में 30 हजार की नकदी साफ होने के भी उसे पता नहीं चला तो बदमाशों ने अगले दिन 20 हजार रुपये की नकदी और निकाल ली। नकदी निकासी का मैसेज आया तो रमेश ने अपने बेटे को सूचित किया। बेटे ने तुरंत समझदारी से काम लेकर बैंक अकाउंट को ऑनलाइन बंद कर दिया। इसके बाद अगले दिन फिर रमेश के पास ठगों की कॉल आई और कहा कि आप अपने अकाउंट में या तो 500 रुपये की नकदी डाल दो या फिर निकाल लो तभी आपके पास एटीएम कार्ड पहुंच पाएगा। इसके बाद व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी इसके बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें