फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से छात्रा व महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों से छात्रा और महिला बच्ची समेत लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर में अलग-अलग स्थानों से एक छात्रा और एक महिला लापता हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक कालोनी निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी शहर के एक कॉलेज में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है। सोमवार की सुबह करीब दस बजे वह अपनी बेटी को कॉलेज छोड़कर आया था, परंतु वह कॉलेज से नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद है। परिजनों ने अज्ञात पर छात्रा को छिपाकर रखने का आरोप लगाकर मॉडल टाउन थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एक अन्य घटना में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 32 वर्षीय पत्नी और छह वर्षीय बेटी 24 मार्च की शाम को किसी काम से घर से बाहर गई थी, परंतु नहीं लौटी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ महिला और बच्ची को छिपाकर रखने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें