फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सूटकेस में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर सूटकेस में मिला महिला का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर ओढी मोड़ के समीप रविवार दोपहर सूटकेस में एक महिला का शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में भय का माहौल है। मृतका के चेहरे और पैरों पर चोट के निशान हैं। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताकर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित ओढ़ी कट के समीप एक नाले में रविवार दोपहर लाल रंगा का सूटकेस पड़ा था। करीब तीन बजे पुलिस को इस सूटकेस के बारे में किसी ने फोन पर जानकारी दी। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस खोला तो उसमें एक महिला का शव था। मृतका के चेहरे और पैरों पर चोट के निशान थे। पुलिस उसकी हत्या कर शव यहीं पटकने का अंदेशा जता रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को शिनाख्त के लिए बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
मैक्सी पहने थी
मृतका की उम्र करीब 30 से 35 साल की है। उसके शरीर में मैक्सी है। दोनों हाथों में चोट के चलते पट्टी बंधी थी। वहीं गले में भी पट्टी थी। मुख्य मार्ग होने के कारण कोई इसे नाले में पटक गया। अभी पुलिस आसपास के क्षेत्रों से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
---------------------
सूटकेस मिलने की सूचना मिली थी। जांच की तो उसमें महिला का शव मिला। इसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। - दीपक, थाना प्रभारी, बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें