डोभी। विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार रविवार को भोर में करीब चार बजे चंदवक थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव के निकट खाई में पलट गई। कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कार से निकाल कर सीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उनको वाराणसी रेफर कर दिया।
आजमगढ़ जिले के मेहनगर और लालगंज के रहने वाले कार में सवार होकर दर्शन करने विंध्याचल गए थे। विंध्याचल से दर्शन कर लौटते समय रविवार को भोर में चंदवक थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे कार में सवार सभी को बाहर निकाला गया। जिसमें गीता देवी (25), अरविंद कुमार(30)निवासी लालगंज आजमगढ़, सरस्वती देवी (55), रेशमा (28), आलोक कुमार(35) निवासी मेहनगर आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची