निलंबन के 19 दिन बाद आए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी तहसीलदार विकास सिंह को निलंबित करने के आदेश आखिर मंगलवार को जारी हो गए। एसीएस फाइनेंस ने इन्हें निलंबित करने के आदेश दिए हैं। 22 दिसंबर को रेवाड़ी के बाल भवन में हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में केबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर तहसीलदार विकास सिंह को निलंबित कर दिया था। इसके बाद जिला उपायुक्त पंकज ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को इसकी सिफारिश की। घटना के बाद मंगलवार को इसके निलंबन के आदेश आए।