फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तोड़फोड़ कर हवाई फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। गांव कोसली में एक घर में घुसकर तोड़फोड़ कर हंगामा करने एवं हवाई फायर करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव के माता मोहल्ला निवासी राजेश ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीते दिन रात के समय पांच-छह लोग दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुसे। परिजनों से मारपीट के बाद तोड़फोड़ के बाद हंगामा किया। हवाई फायर कर परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर कोसली निवासी संदीप और डहीना निवासी अविनाश उर्फ पंकज को गिरफ्तार कर लिया। उधर, इस संबंध में कोसली थाना प्रभारी सुरेंद्र का कहना है कि पांच-छह लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं घर में तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें