फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: आभूषण व्यापारी से 80 हजार रुपये और 500 ग्राम सोना लूटा, कनपटी पर पिस्तौल लगाकर की वारदात

Sat, 29 Apr 2023 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

शोरूम में घुसे बदमाश ने कनपटी पर पिस्तौल लगाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद से शहर के व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर रोष जताया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के सर्राफा बाजार में एक आभूषणों के शोरूम में घुसे बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने पहले व्यापारी की कनपटी पर पिस्तौल लगाई और 80 हजार रुपये की नकदी व 500 ग्राम सोना लेकर भाग गया।
विज्ञापन



सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर के व्यापारियों में रोष फैल गया और व्यापारियों ने विरोध में दुकानें भी बंद की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के सर्राफा बाजार में मुसद्दीलाल बोदन लाल जैन के नाम से आभूषणों का शोरूम खुला हुआ है। शुक्रवार की दोपहर शोरूम संचालक मनीष जैन अंदर बैठा था। तभी बाइक पर हेलमेट पहना एक युवक शोरूम के बाहर आकर रूका। उसके हाथ में बैग था और फिर सीधे शोरूम के अंदर घुस गया। इससे पहले मनीष कुछ समझ पाता बदमाश ने बैग से पिस्तौल निकाली और सीधे मनीष पर तान दी।

दुकानें बंद कर बाहर खड़े व्यापारी। संवाद
बदमाश ने पिस्तौल के बल पर शोरूम के सभी काउंटर को चैक किया और वहां रखा करीब 500 ग्राम सोना और 80 हजार रुपये लूटकर भाग गया। बदमाश ने मनीष जैन को गोली मारने की भी धमकी दी। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद बाजार में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद शहर थाना पुलिस के अलावा सीआईए रेवाड़ी की टीम के साथ डीएसपी अमित भाटिया व डीएसपी सुभाष चंद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने शोरूम संचालक मनीष जैन से इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाई। वारदात के बाद विरोध में बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।

सूचना मिली थी कि एक ज्वेलर्स शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंचकर संचालक से जानकारी ली गई। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाश की पहचान की जा रही है। इस मामले को लेकर सीआईए रेवाड़ी व शहर थाना की टीम दोनों को लगा दिया है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। - अजय भाटिया, डीएसपी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें