खोल। गांव डहीना में रविवार सुबह पानी की मोटर चलाते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डहीना पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह घर पर 32 वर्षीय महिला अर्चना देवी पानी की मोटर चलाने के लिए बिजली के तार लगा रही थी। अचानक उसे करंट लग गया। महिला के अचेत होने पर परिजन उसे डहीना स्थित एक निजी अस्पताल ले गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सामान्य कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।