रेवाड़ी। क्षेत्र के गांव धवाना में बुधवार देर शाम कुआं में गिरने से कक्षा आठवीं के एक छात्र की मौत ही गई। सूचना मिलने पर पहुंची खोल थाना पुलिस ने मृतक किशोर के परिजनों के ब्यान पर कुआं मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गांव धवाना निवासी बिरेन्द्र सिंह ने बताया हैं कि उसके भाई जोगेन्द्र का 13 वर्षीय पुत्र देव बुधवार शाम को दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी बीच कुएं में जा गिरा, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि यह कुआं गांव के अभय सिंह का हैं, जिसने खुला छोड़ा हुआ हैं। उसने आरोप लगाया हैं कि अभय सिंह की लापरवाही के चलते ही यह घटना घटी हैं। खोल थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने बिरेन्द्र सिंह के ब्यान पर आरोपी अभय सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी हैं । वहंीं वीरवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।