फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी का परिचय देकर लौटाए 49 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल। क्षेत्र के गांव खालेटा निवासी शमशेर सिंह को रास्ते मिले 49 हजार की राशि को बैंक में ले जाकर मैनेजर को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है।
बलवाड़ी निवासी और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देशराज सिंह चौहान ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से 49 हजार रुपये की राशि निकाली थी। वह बैंक के बाहर निकला ही था कि रास्ते में रुपये गिर गए। वहां से खालेटा का शमशेर जा रहा था तो उसकी नजर रुपयों पर पड़ी तो उसने उठा लिया। शमशेर सिंह ने अनेक लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ मालूम नहीं हुआ तो उसने यह राशि बैंक के मैनेजर को लौटा दी। बैंक मैनेजर ने शमशेर की ईमानदारी की प्रशंसा की। बैंक मैनेजर द्वारा जांच की गई तो पाया कि यह राशि देशराज सिंह चौहान द्वारा निकाली गई थी। देशराज को बुलाकर बैंक मैनेजर ने यह राशि सौंप दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें