रेवाड़ी। गांव धवाना में बुधवार देर शाम कुएं में गिरने से हुई कक्षा आठवीं की छात्र की मौत के मामले में खोल थाना पुलिस ने कुआं मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम गांव धवाना निवासी जोगेंद्र का 13 वर्षीय बेटा देव दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खुले पड़े कुएं में जा गिरा, जिससे मौत हो गई थी। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था । कुआं मालिक के खिलाफ विरेंद्र की शिकायत पर कुआं मालिक अभय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। परिजनों ने अभय सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाया था। कुएं पर न तो जाली लगाई गई थी और न ही सुरक्षा के कोई और इंतजाम थे। खोल थाना पुलिस ने वीरवार को शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।