फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की मरम्मत कराने के बाद पैसे दिए बिना वर्कशॉप संचालक को हाईवे पर फैंक कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। वर्कशाप में कार की मरम्मत कराने के बाद ट्रायल के बहाने पैसे दिए बिना दो युवक कार लेकर फरार हो गए। माडल टाउन थाना पुलिस ने वर्कशाप संचालक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला अलवर के गांव नंगली बलाहीर निवासी पवन कुमार की बावल चौक पर कार वर्कशॉप है। पुलिस को दी शिकायत में पवन ने बताया कि 2 मार्च को उसके पास एक युवक होंडा अमेज कार लेकर आया था। युवक ने अपना नाम सोनू बताया था। युवक ने कार को ठीक कराने के लिए वर्कशॉप पर छोड़ दिया था। वीरवार को युवक अपने एक दोस्त को साथ कार लेने के लिए वर्कशाप पर पहुंचा था। कार ठीक करने का बिल 90 हजार रुपये बना था। सोनू व उसके दोस्त ने पहले कार का ट्रायल लेने की बात कही। पवन व वर्कशॉप का एक अन्य कर्मचारी भी ट्रायल के दौरान उनके साथ कार में सवार हो गए थे। युवक कार को लेकर कंटेनर डिपो के पास पहुंचे जहां उनके दो दोस्त और खड़े थे। उन्होंने उन दोनों दोस्तों को भी कार में बैठा लिया। गाड़ी को राजेश पायलट चौक के पास ले गए। पवन ने कार रोकने के लिए कहा तो युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर चुपचाप बैठे रहने के लिए कहा। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर संगवाड़ी के निकट पवन व कर्मचारी को कार से नीचे फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर पवन ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा को दी थी। एसपी के आदेश पर माडल टाउन थाना पुलिस ने सोनू व उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें