फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्टेट क्राइम ब्रांच तलासेगी मोहनपुर गांव से ढाई माह पूर्व लापता छात्रा को

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल उपमंडल के गांव मोहनपुर से 27 जून को लापता हुई नौंवी कक्षा की छात्रा को तलाशने में नाकाम रही जिला पुलिस के बाद अब इस मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी। जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की और छात्रा की बरामदगी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक छात्रा की बरामदगी नहीं हुई है जबकि परिजन धरना पर बैठे हैं। इसके बाद डीजीपी ने मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। डा. बनवारी लाल ने बताया कि मोहनपुर गांव की छात्रा की बरामदगी के लिए उन्होंने पुलिस महानिदेशक बीएस संधु से बातचीत की है। डीजीपी संधु ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्द ही छात्रा का पता लगा लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बावल थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में ढाई माह पूर्व कक्षा नौवीं में पढने वाली एक छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। लेकिन पुलिस अब तक इसका पता नहीं कर पाई थी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक, एडीसी, एसडीएम तक मोहनपुर गांव का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब यह केस स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है तथा शीघ्र ही लापता छात्रा का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें