फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे लगाकर चल रहे दो ट्रक पकड़े, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की टीम ने सोमवार रात चलाए गए जांच अभियान के दौरान दो ऐसे ट्रकों को पकड़ा, जिन्होंने फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। फर्जी नंबर प्लेट का यह मामला टीम की नजर में तब आया जब नंबर प्लेट पर स्क्रेच होने की वजह से ट्रक के चेसिस नंबर की जांच की गई। दोनों ट्रकों को जब्त कर कर लिया गया है। इस संबंध में कोसली थाने में ट्रक मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एडीसी एवं आरटीए सचिव प्रदीप दहिया की अगुवाई में टीम सोमवार शाम कोसली-कनीना रोड से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रकों की जांच कर रही थी। टीम ने जब ट्रकों को रोका तो सोनीपत के कॉमर्शियल नंबर पर पंजीकृत एक ट्रक की नंबर प्लेट पर स्क्रेच पड़ा हुआ था। इसके बाद टीम ने ट्रक के चेचिस नंबर के आधार पर उसकी जांच शुरू की तो पता चला कि जिस पंजीकरण नंबर से ट्रक दर्ज है वह नंबर प्लेट ही नहीं है। उक्त ट्रक पर सोनीपत के कॉमर्शियल नंबर एचआर 69 की बजाय एचआर 67 बी की प्लेट लगाई हुई थी। इसके बाद टीम ने ट्रक को जांच के बाद उसको जब्त कर लिया। इसी ट्रक के पीछे चल रहे दूसरे ट्रक को रोका गया तो उस पर एचआर 45 बी की कॉमर्शियल नंबर प्लेट लगाई हुई थी, जबकि उसका असली नंबर एचआर 67 था। इसके बाद टीम ने दोनों ट्रकों को जब्त करके दोनों वाहन मालिकों के खिलाफ फर्जी नंबर प्लेट लगाने का मामला दर्ज कराया है। कोसली पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें