अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में तूफान की आशंका को देखते हुए सरकार द्वारा सात एवं आठ मई को अवकाश घोषित करने के बावजूद भी दो निजी स्कूल संचालकों ने स्कूल खोले। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार गोरिया टीम के साथ दोनों स्कूलों में पहुंचे और स्कूलों को बंद करवाकर संचालकों के खिलाफ मॉडल थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि दोनों स्कूल संचालकों ने सरकार के आदेशों की अवहेलना की है।