फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया जाम....35 व 36

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में ठेका खोलने पर लगाया जाम, हटाने पर माने ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
टूमना के ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में शराब की दुकान खोलने के विरोध में कोसली-टूमना मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। आबकारी विभाग निरीक्षक मोतीराम और पुलिस कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव टूमना में शराब की दुकान खोली गई है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों ने अधिकारियों को इसकी शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने कोसली-टूमना मार्ग बंद कर दिया। गांव के सरपंच चांद सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत ने गांव में ठेका खोले जाने के लिए कोई सहमति और प्रस्ताव सरकार को नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में किसी भी कीमत शराब ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा। जाम की सूचना पाकर कोसली थाना के एसएसओ नरेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। ग्रामीण शराब के खोखे को हटाए जाने की मांग को लेकर सड़क किनारे बैठे रहे। कोसली एसएचओ ने मामले को गंभीरता से लेकर आबकारी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। आबकारी विभाग के निरीक्षक मोतीराम ने मौके पर पहुंचकर शराब के खोखे को हटवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें