फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की विफलता पर जनसंघर्ष कमेटी करेगी एक दिन का अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल की बरामदगी के लिए अनशन 13 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के रेलवे जंक्शन से अपहृत कपिल की बरामदगी को लेकर जनसंघर्ष कमेटी 13 नवंबर को प्रशासन की विफलता पर जिला सचिवालय के बाहर एक दिन का अनशन करेगी। कमेटी के प्रवक्ता कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने सुबह 9 से रात 9 बजे तक 12 घंटे का अनशन किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव, उपाध्यक्ष डा. कंवर सिंह यादव, सहप्रवक्ता आनंद यादव अनशनकारियों को माला पहनाकर बिठाएंगे। 13 नवंबर को शाम के समय सामाजक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों की ओर से शहर में कपिल को वापिस लाओ की मांग के साथ मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जनसंघर्ष कमेटी औपचारिक तौर पर जिला के तीनों विधायक और सांसद, रेल बोर्ड के सदस्य वीर कुमार को न्यौता भेजकर सहयोग की अपील भी करेगी। उल्लेखनीय है कि दो जुलाई को मासूम कपिल को रेवाड़ी जंक्शन से अगुवा कर लिया गया था। मानव अधिकार आयोग, बाल संरक्षण आयोग ने जरूर संज्ञान लिया है जिससे उम्मीद बंधी है। आज प्रत्येक मां बाप अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए चितिंत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें