फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार की सरसों चोरी

Mon, 23 May 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात गांव निमोठ के एक किसान के ट्यूबवेल से 50 हजार रुपए के लगभग सरसों की बोरियां पिकअप गाड़ी में डाल कर फरार हो गए। पिकअप का पीछा भी किया गया, लेकिन अज्ञात बदमाश पिकअप गाड़ी को खेतों में तेज दौड़ते हुए कनीना साइड फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन बहुत देर बाद वहां पहुंची। फसल चोर गिरोह के संबंध में पुलिस कार्रवाई की अनदेखी से किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन


गांव निमोठ के किसान कंवर सिंह ने बताया कि उसने अपने ट्यूबवेल के एक कमरे में 22 के लगभग सरसों की बोरियां रखी हुई थी। जिसकी कीमत 50 हजार रुपये के लगभग है। उन्होंने बताया कि रात्रि को उनके पड़ोस में एक शादी थी, जिसमें सभी परिवार के लोग गये थे, ट्यूबवेल पर उसका भाई सोता था वह भी शादी में गया हुआ था। जैसे ही उसका भाई 2 बजे ट्यूबवेल पर पहुंचा तो कमरे के ताले टूटे हुए और अंदर से सरसों से भरी बोरियां गायब मिलीं। उसके भाई को कुछ ही दूरी पर गाड़ी के इंडेक्टर भी जलते दिखाई दिए। उसने गाड़ी का पीछा भी किया, लेकिन अज्ञात बदमाश गाड़ी को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें