अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर मंगलवार को खिजूरी गांव के समीप आगे चल रहे कंटनेर चालक द्वार ा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने से पीछे से आ रही कार कंटनेर में घुस गई। हादसे में कार चालक जिले के गांव बेरली खुर्द निवासी राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। धारूहेड़ा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि गांव बेरली खुर्द निवासी 24 वर्षीय राहुल नोएड़ा की एक कंपनी में काम करता था। रात्रि शिफ्ट होने के कारण वह सुबह नोएड़ा से कार द्वारा अपने घर जा रहा था। जब वह खिजूरी गांव के समीप पहुंचा तो आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कार कंटनेर के नीचे घुस गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धारूहेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई श्ुुरू कर दी है। मृतक की शादी भी लगभग दो साल पहले हुई थी।