फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर की 63 हजार रुपये की खरीददारी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर की 63 हजार की शॉपिंग, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार शाम को भी भगत सिंह चौक पर एक कंपनी कर्मचारी का एटीएम बदलकर उससे 63 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली गई। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद कर्मचारी को स्वयं के साथ हुई ठगी की जानकारी मिली। फिलहाल कर्मचारी की शिकायत पर धारूहेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झज्जर जिला के दुबलधन निवासी चंदरसेन धारूहेड़ा सिथत एक कंपनी में कार्य करता है। 27 अप्रैल को वह कस्बा के भगत सिंह चौक स्थित एक एटीएम बूथ से रुपये निकालने के लिए आया था। वहां पहले से ही चार युवक खड़े थे। युवकों ने कंपनी कर्मचारी से कहा कि उन्हें रुपये ट्रांसफर करने हैं, इसलिए पहले उसके रुपये निकाल देते हैं। युवकों ने उससे एटीएम कार्ड लेकर दो बार में दो-दो हजार रुपये निकाल कर उसे दे दिए। इस दौरान उन्होंने पासवर्ड भी मालूम कर लिया और एटीएम कार्ड भी बदल लिया। रुपये निकालने के बाद कंपनी के कर्मचारी वहां से चला गया। इसी दिन शाम को करीब सात बजे युवकों ने एक शॉपिंग मॉल से एटीएम द्वारा 63 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। जब चंदरसेन के मोबाइल पर मैसेज आया तो उसने तुरंत ही कार्ड को चेक किया तो वह किसी अन्य का निकला। तत्पश्चात उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। धारूहेड़ा पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। यहां बता दें कि औद्योगिक कस्बा में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की कई घटनाएं हो चुकी है। पुलिस ने कुछ दिन पूर्व एक गिरोह का भी भंडाफोड़ किया था, लेकिन क्षेत्र एटीएम बदलकर वारदात को अंजाम देने वाले कई गिरोह अभी भी सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें