फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता से की अभद्रता, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बावल। बावल कोर्ट के अधिवक्ता ने गांव भूड़ला निवासी कुछ लोगों पर कोर्ट परिसर में उसके साथ अभद्रता करने, धमकी देने व बाइक के साथ तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए बावल थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार गांव भूड़ला निवासी टेकचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बावल अदालत में अधिवक्ता है। उसी के गांव के कुछ लोग पार्किंग में खड़ी उसकी बाइक को तोड़फोड़ करने का प्रयास कर रहे थे। उसने विरोध किया तो बाइक का शीशा तोड़ दिया और प्लग निकाल दिया। एक व्यक्ति ने लात मार कर बाइक को गिरा दिया। उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच की तथा जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें