मडियाहूं। स्थानीय कस्बे से लापता एक वृद्ध पिता फेसबुक की मदद से 15 माह बाद अपने बेटे से मिला। मोहल्ला महतवना थाना मडियाहूं के शमीम अहमद (70) की दिमागी स्थिति कुछ ठीक नहीं है। 5 नवंबर 2016 को वह घर से लापता हो गए। 26 नवंबर 2016 को मडियाहूं थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। वह भटकते हुए झारखंड के जामताड़ा पहुंच गए। वहां धाबाकेंद मुरली पहाड़ी से एक व्यक्ति ने इनकी फोटो फेसबुक पर डाल दी। फेसबुक पर अपने पिता की फोटो देख शमीम उन्हें पहचान गया। उसके बाद उसने मडियाहूं थाने से संपर्क किया। प्रभारी निरीक्षक पन्नग भूषण ओझा ने अरविंद यादव एसएसआई को मदद के लिए कहा। पुलिस के साथ सलीम जामताड़ा पहुंचा और वहां की पुलिस से संपर्क पिता की तलाश कराई। उन्हें लेकर घर आया।