फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से लैब टेक्नीशियन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी/खोल।
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा बस स्टैंड के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के दौरान बाइक घटनास्थल से 20 फीट दूर जा पड़ी। जानकारी मुताबिक मृतक संजीव गांव के पास ही निजी लैब चलाता था।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी अनुसार बुड़ौली निवासी संजीव कुमार (27) शनिवार रात करीब 11 बजे बुड़ौली से डहीना जा रहा था। सीहा बस स्टैंड के पास कनीना की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। वहीं आसपास के लोगों की मदद से संजीव को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुंदरलाल ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें